प्राकृतिक संसाधनों का महत्व बताइए।







(1) प्राकृतिक संसाधन मनुष्य के लिए अति आवश्यक होते हैं। क्योंकि इनके द्वारा मानव जीवन हेतु आवश्यक वस्तुओं एवं परिस्थितियों की पूर्ति होती है। इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है।



(2) प्राकृतिक संसाधन देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उदाहरण कृषि के क्षेत्र में, ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र।



(3) प्राकृतिक संसाधन की उपलब्धि पर ही देश में औद्योगिक विकास संभव हो पाता है।



(4) प्राकृतिक संसाधन हमें भोजन, ईंधन तथा जीने के लिए जरूरी वस्तुएं जैसे जल, वायु, प्रकाश, ताप आदि उपलब्ध कराते हैं।




(5) आवास, स्थल, फर्नीचर, सजावट, कलात्मक वस्तुओं के निर्माण हेतु आवास  सामग्री प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता पर ही निर्भर है।





(6) प्राकृतिक संसाधन व्यापार हेतु कच्चे माल की उपलब्धि के लिए प्राकृतिक संसाधन एक अच्छे स्रोत हैं।





(7) प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता पारिस्थितिक तंत्र को स्थायित्व प्रदान करती है।



प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन का प्रभाव



(1) प्राकृतिक संसाधनों के अति दोहन के कारण आज संबंधित संसाधन समाप्ति के कगार पर पहुंच रहे हैं। तथा यह आगामी पीढ़ियों के लिए दुर्लभ हो जाएंगे।





(2) इनके अति दोहन से प्राकृतिक पर्यावरण समाप्त होने लगा है तथा आज बाढ़, भूकंप, भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि होने लगी है।






प्राकृतिक संसाधनों के नष्ट होने के कारण






(1) जल का अत्यधिक प्रयोग या दुरुपयोग ।



(2) लकड़ी का फर्नीचर, सजावट एवं इंधन के रूप में प्रयोग।



(3) कृषि फसलों से बगैर किसी योजना के उत्पादन।




(4) बातें पानी से खेतों की उपजाऊ मिट्टी का बह जाना।




(5) ज्यादा उपज हेतु रसायनिक खादों का उपयोग।



(6) कई पशु पक्षियों तथा जीवो का शिकारियों द्वारा शिकार,



(7) भूमिगत जल के भंडारों को अनावश्यक रूप से खाली करना।



(8) बढ़ती आबादी से ज्यादा संसाधनों काव्य आदि।



यह भी पढ़िए - 

वन संसाधन क्या है। वन संसाधन की उपयोगिता







Post a Comment

Previous Post Next Post