बांध क्या है 



बांध वे स्थान है जहां पर किसी नदी या चलायमान जल स्रोत के मार्ग में बांध बनाकर जल बहाव को रोककर जल संग्रह किया जाता है।






              बांध निर्माण के लाभ -


    बांध बनाने के प्रमुख लाभ निम्न अनुसार है


(1) सिंचाई हेतु जल का संग्रह तथा वर्षा पर जल की उपलब्धता बनाए रखना।




(2) पेयजल उपलब्ध कराना ।



(3) जल को रोककर भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाना।



(4) जंगली क्षेत्रों में जंगली जानवरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराना।



(5)  मृदा अपरदन को रोकना।



(6) बाढ़ के प्रकोप से सुरक्षा करना।



(7) जल विद्युत उत्पादन करना।



(8) औद्योगिक इकाइयों को जलापूर्ति करना।




(9) दृश्य अवलोकन के लिए प्राकृतिक सौंदर्य आदि।



 

    बांध बनाने से होने वाली समस्याएं






वृहद जल विद्युत परियोजनाओं में बांध निर्माण से पड़ने वाले पर्यावरणीय प्रभाव में निम्न पर्यावरणीय प्रभाव उल्लेखनीय है।



(1) बांध के पीछे निर्मित जलाशय का एक बड़ा भूभाग जल में डूब जाता है, जिससे क्षेत्र में निवास करने वाली जनसंख्या तो विस्थापित होती ही है साथ ही जंगली जीव जंतुओं के प्राकृतिक निवास नष्ट हो जाते हैं तथा उस क्षेत्र में मिलने वाली कुछ विशिष्ट पादप प्रजातियां सदैव के लिए लुप्त हो जाती है।




(2) बांध के नीचे की ओर स्थित नदी घाटी क्षेत्र की कृषि भूमि को प्राकृतिक रूप से होने वाली उर्वरक  में कमी आती है तथा उस क्षेत्र में होने वाले मत्स्य उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।



(3) समुचित भूमि प्रबंधन के अभाव में वृहद स्तरीय जल विद्युत परियोजनाओं के समन्वय से नदी अपवाह में मृदा अपरदन तेजी से वृद्धि होती है, जिससे नदी द्वारा भारी मात्रा में अवसाद जलाशय में जमा कर दिए जाते हैं। जलाशय में अवसादी करण से जलाशय की प्रस्तावित आयु में कमी आने लगती है।




(4) बांधों को निर्मित करने से पानी के वेग, मात्रा तथा तापमान में परिवर्तन होता है। इसका प्रतिकूल प्रभाव नदी में स्वच्छंद विचरण करने वाले जीव जंतुओं पर पड़ता है। जलाशय की निचली सतह में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मछलियां तथा अन्य छोटे जलीय जीवो के लिए संकट उत्पन्न ना हो जाता है।




(5) बांधों से सिंचाई के लिए नहरे निकाली जाती है। नहरों द्वारा लगातार सिंचाई करने से मिट्टी के क्षारीय लवण मिट्टी के ऊपर आ जाते हैं जिससे नाहर सिंह किस मिट्टी की प्राकृतिक गुणवत्ता तथा उर्वरक तथा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है इस प्रकार की समस्याएं इंदिरा गांधी नहर द्वारा सिंचित राजस्थान राज्य में उत्पन्न हो रही है।





    भारत के प्रमुख बांध के नाम


(1) भाखड़ा नांगल बांध, पंजाब


(2) हीराकुंड बांध, उड़ीसा


(3) तवा बांध, मध्य प्रदेश


(4) ककरापार बांध , गुजरात


(5) गंगरेल बांध, छत्तीसगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post